युवाओं के हक की खातिर जन्मा है "शक्ति संगठन"
वर्ष 2009 में वो अगस्त का महीना था और उस दिन भोपाल के हमीदिया रोड स्थित मीणा भवन में भोपाल के ही करीब बीस लड़के बैठकर प्रतिभा सम्मान समारोह की चर्चा कर रहे थे। बैठक में डॉ. जीवन सिंह, एडवोकेट हिम्मत सिंह, राजेश मीना (कार्यकर्ता सेवा संगठन) , सुनील मीना कुरावर, आज तक के कैमरामेन घनश्याम मीणा, दिनेश मीणा (अब दिवंगत), चेतराम राजस्थानी, राजू मीणा, मैं यानी भीम सिंह और मंडीदीप के कुछ साथी शामिल थे। इसमें चर्चा हो रही थी कि पांच सितंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को निरस्त कर दिया गया है, क्योंकि मप्र...