अब संगठनात्मक ढंग से संचालित होगा मीणा समाज शक्ति संगठन

मित्रों बीती 15, 16 और 17 अगस्त को मीणा समाज शक्ति संगठन द्वारा देवास जिले के डबल चौकी अखेपुर गांव में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में पूरे प्रदेश से 75 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इन तीन दिन में साहसिक गतिविधियां, कबड‌्डी प्रतियोगिता के साथ अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। जिन महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया उनमें संगठनात्मक कार्यशैली सिखाई गई कि कैसे समाज का कार्य करना है। इस पूरे वर्ग में एक बात का खास ध्यान रखा गया कि जितने भी लोग यहां से बाहर जाकर काम करें तो उसमें बाकी समाज या धर्म के लोगों को लगना चाहिए कि मीणा समाज के काम प्रदेश और देश के हित में हैं। हमें व्यक्ति को मजबूत करना है और उसकी स्वीकार्यता शेष समाजों के बीच करानी है। 15 अगस्त को शुरू हुए इस अभ्यास वर्ग का समापन 17 अगस्त की शाम को हुआ। इस दौरान अभ्यास वर्ग को संबोधित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और विचारक डॉ. वैद प्रताप वैदिक जी भी आए। इससे यह अभ्यास वर्ग एतिहासिक बन गया। पूरे अभ्यास वर्ग को श्री रामभरोसे घुनावत जी ने संचालित किया। वे ही इस वर्ग के प्रभारी थे और उनका सहयोग किया प्रदेश कमेटी के प्रदेश महामंत्री रामगोपाल मीणा और सह कोषाध्यक्ष दीनू मीणा ने। स्थानीय स्तर पर अभय जोनवाल, कल्याण सिंह मीणा, राहुल वर्मा, रोशन बारवाल और सुनील मीणा ने सहयोग किया। पूरा कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह मीणा की अध्यक्षता और राष्टीय अध्यक्ष डॉ. रवि वर्मा के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के नियंत्रक वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश संगठन महामंत्री भीमसिंह मीणा थे। इनके ही निर्देशन में पूरा अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।

पहला दिन – 15 अगस्त 2014, दिन- शुक्रवार

दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद अभ्यास वर्ग में आने वाले सभी प्रशिक्षाणार्थी ग्राम अखेपुर में प्रत्येक घर चाय पीने गए और यहां के बीस से ज्यादा परिवार के लोगों से परिचय किया। रात में दो बैठकों का आयोजन हुआ। पहली बैठक तो पूरी तरह से परिचय करने में बीत गई, लेकिन दूसरी बैठक अगले दिन की तैयारी और अभ्यास वर्ग के उद‌्देश्य को लेकर थी। रात्रि 11 बजे विश्राम हुआ।



दूसरा दिन – 16 अगस्त 2014, दिन – शनिवार

सुबह नाश्ता करने के बाद सभी प्रशिक्षु पहुंचे नाहर झाबुआ के जंगलों में। यहां गिदियाखोह झरने के पास ये सभी जंगल में उतरे और नाहर झाबुओ फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास 300 फीट ऊंची पहाड़ी चढ़कर ऊपर आए। करीब आठ किमी लम्बी ये साहसिक यात्रा की। इस दौराना आपदा प्रबंधन के भी गुण सीखे और पर्यावरण को नजदीक से समझा। शाम पांच बजे सभी लोग कैम्प पहुंच गए।
वैदिक जी का संबोधन – शाम सात बजे डॉ. वैद प्रताप वैदिक जी का आगमन हुआ और करीब 45 मिनट तक उनका संबोधन चला। इसमें उन्होंने देश-दुनिया और हिंदुत्व के बारें में जानकारी दी। लेकिन उन्होंने स्वयं की हाफिज सईद से हुई मुलाकात के बारें में भी बताया।
उनके जाने के बाद फिर से दो बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में दो महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की गई। पहली घोषणा की अब मंदसौर जिले में मीणा समाज शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष और नसरूल्लागंज के दीपक मीणा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। साथ ही साहसिक यात्रा के अनुभव के बारें में भी चर्चा की।

तीसरा और आखिरी दिन, 17 अगस्त 2014, दिन-रविवार

आज कई सारे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले बात हुई संगठन के ढाचे को लेकर कि कैसे और किनके बीच में काम करना है और किस तरह से करना है।
इस बैठक के बाद सूचना के अधिकार अधिनियम, सोशल मीडिया और प्रेस से संपर्क कैसे करें जैसे विषयों पर बैठक हुई। इसमें युवाओं ने खुलकर ये विषय रखे और जानकारी का आदान प्रदान किया।
कबड्डी प्रतियोगितया –
बैठकों के दौर के बाद कबड्‌डी प्रतियोगिता हुई। इसमें एक जिलों के साथ स्थानीय गांव की टीमों ने भी हिस्सा लिया। काफी स्वस्थ्य माहौल में कबड्‌डी प्रतियोगिता का समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम –
शाम तीन से पांच बजे तक समापन कार्यक्रम हुआ। एक्साइज अधिकारी बीआर मीणा जी इसके मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कबड्‌डी की विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। साथ ही बेहतरीन खिलाडियों को भी सम्मान दिया। आयोजक समिति के सदस्यों को भी मैडल देकर सम्मानित किया गया। कुछ नई घोषणाएं भी की गई।

-राम घुनावत, प्रदेश सह संगठन मंत्री
मीणा समाज शक्ति संगठन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन