सभी स्वजतीय बंधुओं को संदेश

------------------------
मित्रों मैं बीते दो माह से दैनिक भास्कर द्वारा दी गई विशेष जिम्मेदारी के कारण आप लोगों से न मुखातिब हो पा रहा हूं और न ही कोई चर्चा कर पा रहा हूं। इस दौरान मुझे जानकारी मिली है कि रणथंभौर में होने वाले अभ्यास वर्ग के लिए अब तक संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने पंजीयन नहीं कराया है। तो मित्रों मेरा अप सभी से करबद्ध निवेदन है कि आप तत्काल पंजीयन कराएं और रणथंभौर चलने की तैयारी शुरू करें। खासतौर से वे लोग अपनी समाज के सर्वोत्तम समाज बनाना चाहते हों। यह अभ्यास वर्ग तैयारी है उस युद्ध के लिए जिसकी वजह से हम मिशन 2018 फतह करेंगे।
याद रखिए ये संगठन और समाज आपका है और यदि ये उम्मीद करोगे कि कोई काम करेगा व उसके पीछे चुपचाप चलोगे तो यह संगठन - समाज दोनों के लिए घातक है। दोस्तों किसी के बुलावे का इंतजार मत करिए और अभ्यास वर्ग से जुड़िए। यहां आपको याद दिला दूं कि हम अक्सर शिकायत करते हैं कि फलां समाज के कारण हम पीछे,  लेकिन हमारे पीछे रहने की बड़ी वजह है कि हम जब आगे आने का मौका होता है तो पीछे खड़े दिखाई देते है। हाल ही भोपाल के एक मंदिर में ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम हुआ और इसमें तरुण व नौजवान साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए, क्योंकि वो अपनी साख को कम नहीं होने देना चाहते। तीन दिन के उस गोपनीय प्रशिक्षण में उन्होंने यही सीखा कि बाकी लोगों को उनके कामों में उलझाकर कैसे रखा जाए, ताकि उनका राज्य हमेशा बना रहे। उन्होंने यह कवायद इसलिए की कि प्रदेश में प्रत्येक समाज एकत्रित और संगठित हो रही है। दूसरा कारण है कि अपनी समाज से व सामाजिक व्यक्ति से प्रेम करते हैं। प्रेम तो हम भी करते हैं,  लेकिन जब प्रदर्शित करने का अवसर आता है तो हमेशा की तरह पीछे खड़े नजर आते हैं। शक्ति संगठन ने यह अवधारणा बदली है और इसका प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता "तन समर्पित - मन समर्पित और तुझे क्या दूं" वाली भावना से काम करता है। आप सब इसी संगठन के स्तम्भ हैं। मुझे पता नहीं की मेरा जीवन कितने दिन का है, लेकिन जितने भी दिन का है मैं समाज हित-राष्ट्र हित में उसे लगाना चाहता हूं। बस यही आपसे भी चाहता हूं। इसलिए मेरे साथियों आने वाले भविष्य में बागडोर आपके हाथ में होगी तो आगे बढ़िए और संगठन को मजबूत व समाज को सशक्त करने वाले इस अभ्यास वर्ग को सफल बनाइए।
आपका
भीमसिंह सीहरा
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
मीणा समाज शक्ति संगठन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन