इस वर्ष का अभ्यास वर्ग सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में आर्मी ट्रैनिंग की तर्ज पर होगा।

राम घुनावत, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रभारी अभ्यास वर्ग
दोस्तों,
       कमर कस लीजिए। बैग पैक कर लीजिए। कसम खा लीजिए। क्योंकि दिसंबर 2016 में 'मीणा समाज शक्ति संगठन' आप सब युवाओं के लिए एक शानदार अभ्यास वर्ग आयोजित करने वाला है। इस बार का अभ्यास वर्ग बीते साल से कुछ अलग होगा। संभवत: एकदम आर्मी प्रशिक्षण की तरह। आप दो दिन कहीं नहीं जा पाएंगे, लेकिन ये दो दिन आपको अपने पूरे जीवन याद रहेंगे। यहां हम आपसे समाज सेवा की बात नहीं करेंगे, बल्कि साथ दो दिन का समय बिताएंगे और आप खेल-खेल में समाज को मजबूत करने के फंडे जान जाएंगे। आपको मीणा समाज शक्ति संगठन द्वारा सवाई माधोपुर राजस्थान में आयोजित पिछले साल का अभ्यास वर्ग तो याद होगा ही। यदि याद नहीं है तो याद करिए और नहीं गए थे तो उनसे पूछिए जो वहां गए थे। मुझे तो अच्छे से याद है वो जंगल की सैर। वो खो-खो का आयोजन। वो रात का कवि सम्मेलन। वो साथ में भोजन करना और रणथंभोर का जंगल घूमना। 
इस बार भी हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं। इस बार दो दिन के अभ्यास वर्ग में आप दर्शन करेंगे सलकनपुर वाली मैया मां विजयासन देवी के आैर आंवली घाट पर मॉ नर्मदा में स्नान का मौका भी मिलेगा। आपको अवसर मिलेगा गिन्नौरगढ़ का किला घूमने का। लेकिन इन सबसे बढ़कर समाज के लिए काम करने वाले कुछ ऐसे गुर सीखने को मिलेंगे जिनकी कल्पना आपने स्वपन में भी नहीं की होगी।
इस बार की खास बात यह है कि युवाओं के साथ महिलाओं के लिए भी अभ्यास वर्ग का अायोजन किया जा रहा है। एक सुरक्षित कवर्ड कैम्पस में महिलाओं व पुरुषों के लिए यह वर्ग आयोजित किया जाएगा। लेकिन आप याद रखें कि जो साथी पूरे दो दिन का समय दे सकें, वही इस वर्ग में शिरकत करें, अन्यथा आप बेमन से आए और आपका समय खराब हो। 
कुछ ऐसे रहेंगे वर्ग के दो दिन
शुक्रवार की शाम तक आपको तय स्थान पर पहुंचना है। स्थान और बाकी डिटेल केवल उन साथियों को दी जाएगी, जो वर्ग में आने के लिए अपना पंजीयन करवाएंगे। पंजीयन, अावास एवं भोजन व्यवस्था शक्ति संगठन की सीहोर टीम की तरफ से है। लेकिन वर्ग के दौरान दी जाने वाली सामग्री स:शुल्क होगी। 
शनिवार की सुबह से वर्ग प्रारंभ होगा। इस बार वर्ग के पहले दिन जंगल कैम्प और भ्रमण कार्यक्रम रहेगा।  भ्रमण और कैम्प के दौरान दो सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आपको महत्वपूर्ण संगनात्मक जानकारी दी जाएगी।
शनिवार की शाम को वर्ग स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रविवार की सुबह से दोपहर तक खेल-कूद एवं दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भाषण देने और बैठक लेने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
रविवार दोपहर के बाद एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें क्या होगा, इसके बारे में केवल पंजीकृत कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा। 
तो साथियों हो जाओ तैयार, एक शानदार वर्ग के लिए।
--

कार्यक्रम में कोई भी संशोधन होगा तो उसके बारे में जानकारी दे दी जाएगी। कुल 100 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 60 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल होंगी। स्थान पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।



मैं इस पूरे कार्यक्रम का प्रभारी हूं तो आप किसी भी जानकारी के लिए सीधे मुझसे मेरे मोबाइल नंबर 9300757639  पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन