दिल के डॉक्टर श्री राघवेंद्र जी मीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं - MSSS

वे हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं। उन्हें लोग दिल के डॉक्टर के रूप में जानते हैं, लेकिन असलियत में वे दिल जीतने वाले डॉक्टर हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं समाज की आन-बान-शान दिल के डॉक्टर श्री राघवेंद्र जी मीणा। दोस्तों डॉक्टर साहब विदिशा जिले के ग्राम धतुरिया के रहने वाले हैं और वर्ष 1995 में इन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। इसके बाद वर्ष 1998 में एमडी किया। वहीं कार्डियोलॉजी से पीजीआई डीएम वर्ष 2011 में कम्पलीट किया। समाज के लिए एक पांव पर खड़े रहते थे। ये ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं, जिसने भारत चीन युद्ध के समय भारत सरकार को एक लाख रुपए का नगद सहयोग किया था। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता मीणा भी गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आपके द्वारा समाज के लोगों को निरंतर चिकित्सकीय सहयोग प्राप्त होता रहता है। आज मीणा समाज शक्ति संगठन श्री राघवेंद्र जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित करता है। पूरे संगठन की तरफ से आज सुबह श्री भीम सिंह सीहरा और उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के मुखिया श्री जीतेंद्र डोबभाव ने श्री राघवेंद्र जी को उनके निज निवास पर जाकर पुष्प गुच्छ भेंट किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन