चलो बुधनी, चलो अभ्यास वर्ग, क्योंकि समाज की उन्नति पुकार रही है

आइए, सीखिए और छा जाइए जमाने पर। वो आप ही हो, जिनके लिए पलक-पांवड़े बिछाकर "शक्ति संगठन" की टीम इंतजार कर रही है। वो आप ही हो जो समाज को सही में बदल सकते हैं। वरना तो इस समाज को बदलने की कोशिश कई साल से चल रही है। न समाज बदला और न लोग बदले। यहां तक कि काम का तरीका भी नहीं बदला। लेकिन वो आप ही, जिन्होंने सात साल पहले युवाओं की आवाज "शक्ति संगठन" यानि आपके प्यारा Msss को जन्म दिया। नौ नवंबर 2009 को रौपा गया यह पौधा एक बड़ा पेड़ बन गया और अब विशालकाय वृक्ष बनने वाला है। निश्चिंत रहिए, इसकी छांव में छोटे पौधे नष्ट नहीं होंगे, बल्कि पनपेंगे और फलेंगे-फूलेंगे, क्योंकि हम उन्हें वृक्ष की छाया से इतर रोपकर जंगल को बढ़ाएंगे। तो आइए प्रदेश की उस बुधनी विधानसभा में जहां के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। आइए उस नर्मदा मैया के घाट नसरुल्लागंज में, जिसकी धारा पूरे प्रदेश की प्यास बुझाती है। आइए आप ही कर सकते हैं समाज का उत्थान। आपकी तरफ देख रहे हैं लाखों किसान और महिलाएं। आइए मिलकर बनाते हैं सपनों का समाज। ऐसा समाज जिससे दूसरे लोग भी प्यार करें। हमारी ठसक को हम ताकत बनाएंगे। हमारे रौब को धार बनाएंगे। हमारे खून को देश के नाम चढाएंगे। हम दो रात और दो दिन (23, 24 और 25 दिसंबर) साथ गुजारेंगे और करेंगे समाज के लिए मंथन। इसी मंथन से निकलेगा वह अमृत, जिससे होगा समाज का भला। आइए मिलकर बनाते हैं मिशन 2018 (विधानसभा चुनाव) की योजना। आइए मिलकर करते हैं जीत का जयघोष। आइए मिलकर करते हैं गौरवगान का श्रीगणेश। आइए मिलकर करते हैं परिवर्तन का आगाज। राम घुनावत जी जैसी शख्सियत के अनुभवों का लाभ लीजिए। हम तैयार हैं राम घुनावत के नेतृत्व में एक जबरदस्त अभ्यास वर्ग करने के लिए। आप हमें एक अनगढ़ युवा दीजिए और हम आपको एक सुघढ़ लीडर देंगे। आपसे वादा है राम घुनावत और मेरा। आइए। आइए। अाइए।
जय मीनेष, जय हिंद, जय भारत। 
यही है हमारा नारा। 
आपका
- भीम सिंह सीहरा
प्रदेशाध्यक्ष, मीणा समाज शक्ति संगठन

Msss Whats App Number - 73547-91555
Msss Email id - Jaimeenesh@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन