समाज के समग्र विकास के लिए गठित की समितियां और बनाए‌ चेयरमैन

प्रिय साथियों,
                    जैसा की आपको विदित है कि मीणा समाज शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाई भीम सिंह बनाए गए हैं। उनके नेतृत्व में इस बार एक अलग तरह की कार्यकारिणी बनाई जा रही है। इसमें हम परंपरागत तरीके के पद जैसे उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष तो बना ही रहे हैं, लेकिन हमारा सबसे ज्यादा जोर संगठनात्मक कार्यों पर हैं। इसलिए प्रदेश संगठन महामंत्री के अलावा संभाग संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, जिला सह संगठन मंत्री के पदों पर भी नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा एक और अभिनव शुरुआत इस बार की जा रही है आपको याद होगा संगठन के इंटरनल मामलों को निपटाने के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया था। इसके चेयरमैन शक्ति संगठन के पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जीवन सिंह मीणा है। यह कमेटी काफी सफल रही। अब इसी तर्ज पर हम इस बार मिशन 18 को सफल बनाने के लिए 18 समितियों का गठन कर रहे हैं। हर समिति का एक अलग चेयरमैन होगा और समिति मैं कुछ सदस्य पदाधिकारी रहेंगे। वह कौन लोग होंगे यह प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह जी और समिति का चेयरमैन मिलकर तय करेंगे। काफी सारी समितियों का गठन हमने कर लिया है। इसके अलावा कुछ समितियों में हमने चेयरमैन की बजाय संयोजक बनाया है। कुछ समय काम करने के बाद हम इन समितियों के बीच चेयरमैन नियुक्त करेंगे। कुछ समितियों में नियुक्तियां होना बाकी है। जिन समितियों के चेयरमैन नियुक्त कर चुके हैं उनकी सूचना आज हम आपको यहां दे रहे हैं। हमने प्रयास किया है कि समिति में उसी व्यक्ति को चेयरमैन बनाएं, जिसका काम उस तरह का है। जैसे हमारे पूर्व अध्यक्ष भाई रामगोपाल जी बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो हमने उन्हें बैंकिंग एंड कॉर्पोरेट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां किसी भी सरकार में मंत्रिमंडल की भांति की गई है। मसलन किसी मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में हर मंत्री के पास अलग विभाग होता है। यहां भी हर चेयरमैन के पास एक अलग विभाग रहेगा और उस चेयरमैन को केवल अपनी समिति के विषय से जुड़ा कार्यक्रम साल में एक बार करना होगा। हम उम्मीद करते हैं यह नया सेटअप आपको पसंद आएगा। हम यह भी आशा करते हैं कि आप किसी भी तरह से भ्रमित होने पर हमको मार्गदर्शन देंगे।
धन्यवाद
आपका
राम घुनावत, प्रदेश संगठन महामंत्री
मीणा समाज शक्ति संगठन मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन