भाजपा अध्यक्ष के नाम खुला पत्र
*प्रति,*
*श्री नंद कुमार सिंह जी चौहान*
*प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी*
मान्यवर,
*निवेदन है कि आपकी भारतीय जनता पार्टी के कोलार मंडल महामंत्री श्री श्याम सिंह मीणा निरंतर पार्टी के लिए काम करते हैं। वही उनकी पत्नी श्रीमती मनफूल मीणा जो कि वार्ड 83 से पार्षद हैं और जोन अध्यक्ष भी हैं। दोनों पति-पत्नी दिन-रात जनता की सेवा करते हैं और पार्टी के लिए काम करते हैं। इन्हीं कामों को लेकर वह नगर निगम के अधीनस्थ अफसरों से बात करते हैं, लेकिन अफसर बजाए काम करने के इनको ही नजरअंदाज करने लगते हैं। इस बार तो हद हो गई नगर निगम के एक कर्मचारी ने बहन मनफूल मीणा के साथ बदतमीजी की और उल्टा fir भी उन्हीं के खिलाफ दर्ज करा दी। यह कहां का न्याय है। इससे पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता निराश होते हैं और महिला प्रतिनिधि राजनीति से दूरी बनाने की कोशिश करती हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष हैं। विचार करें की क्या यह ठीक है? क्योंकि बहन मनफूल हमारे समाज की शान है और उनके पति श्याम सिंह मीणा संगठन के महामंत्री हैं। इस नाते हमारा आपसे आग्रह है कि इस मामले में या तो fir खत्म की जाए या फिर नगर निगम के उस कर्मचारी के खिलाफ fir दर्ज की जाए।*
धन्यवाद
*भीम सिंह सीहरा, प्रदेश अध्यक्ष*
*मीणा समाज शक्ति संगठन मध्य प्रदेश*
टिप्पणियाँ