इस बार शक्ति संगठन कुछ ऐसे मनाएगा मीनेष जयंती

मित्रों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मीणा समाज शक्ति संगठन ने 25 दिसंबर 2016 को मिशन-18 का शंखनाद कर दिया है। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में राज्यमंत्री माननीय सूर्यप्रकाश मीणा द्वारा इस मिशन का शुभारंभ किया गया। इस मिशन को ध्यान में रखकर ही शक्ति संगठन अपने समस्त कार्यक्रम निर्धारित करता है। इसके अंतर्गत अब विधानसभा सम्मेलन, सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि मनाने के साथ हर-हर मीनेष, घर-घर मीनेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके बाद अब एक ही स्वरूप में पूरे प्रदेश में मीनेष जयंती मनाई जानी है। इसी को लेकर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री राम घुनावत के अनुमोदन पश्चात मीनेष जयंती मनाने को लेकर कार्यक्रम में जारी किया गया जा रहा है। शक्ति संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वे इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपना कार्यक्रम तय करें।
दीनू मीना, प्रदेश प्रवक्ता, मीणा समाज शक्ति संगठन
  • विधानसभा बार बाइक रैली (कम से कम 100 बाइक हों)
  • सिर पर हेलमेट या पीले रंग का साफा एवं गले में जय मीनेष का गमछा और बाइक पर झंडी लगी हो।
  • रूट ऐसा हो, जिसमें पूरी विधानसभा कवर हो जाए। प्रयास करें कि प्रत्येक गांव में सभा हाे आैर लोग रैली का स्वागत करें।
  • आगे डीजे हो एवं बाइक एक कतार में चलें।
  • कार्यक्रम के पूर्व एसडीएम परमिशन अनिवार्य रूप से ले लें।
  • एक ही बात करें कि “हर-हर मीनेष, घर-घर मीनेष”
  • इसके पहले मीनेष भगवान का फोटो घर-घर तक पहुंचाना हैं। तस्वीर के लिए एडवासं बुकिंग करें। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
  • रैली के बाद इसके कवरेज की चिंता जिले के प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री करें। हमारे प्रदेश मीडिया प्रभारी तोरण सिंह जी सभी जिलाध्यक्ष या जिला संगठन मंत्री से सवाल करेंगे।
  • कवरेज के उपरांत समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों की कतरनों की फोटो खींचकर या स्कैन करवाकर jaimeenes@gmail.com पर भेजें या व्हाटस एप नंबर 7354791555 पर भेजें।


शक्ति संगठन के अब तक निर्धारित कार्यक्रम

  • 28 मार्च 2017       जिला-देवास, विधानसभा – खातेगांव,     मुख्य अतिथि – श्री सूर्यप्रकाश मीणा, राज्यमंत्री, मप्र शासन
  • 30 मार्च 2017       जिला-शाजापुर, विधानसभा – शुजालपुर   मुख्य अतिथि – श्री सूर्यप्रकाश मीणा, राज्यमंत्री, मप्र शासन
  • 31 मार्च 2017       जिला-विदिशा, विधानसभा – विदिशा, मुख्य अतिथि – श्री सूर्यप्रकाश मीणा, राज्यमंत्री, मप्र शासन
  • 2 अप्रैल 2017       जिला- भोपाल, विधानसभा – हुजुर, मुख्य अतिथि – श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक हुजूर
  • 2 अप्रैल 2017       जिला- होशंगाबाद, विधानसभा – होशंगाबाद, मुख्य अतिथि – श्री सूर्यप्रकाश मीणा, राज्यमंत्री, मप्र शासन
  • 2 अप्रैल 2017       जिला- शिवपुरी, विधानसभा – शिवपुरी, मुख्य अतिथ – तय नहीं
  • 9 अप्रैल 2017       जिला- भोपाल, विधानसभा – बैरसिया, मुख्य अतिथि - तय नहीं
नोट - इनके अलावा राजगढ़, गुना, मुरैना, मंदसौर, नीमच, सीहोर, हरदा, खंडवा, इंदाैर, उज्जैन, रायसेन, श्योपुर, ग्वालियर, सागर, खरगौन, धार आदि जिलों में भी मीनेष जयंती मनाई जाएगी, जिसकी सूचना बहुत जल्दी प्राप्त होगी।

द्वारा जारी 
Msss It Team (अमृत मीना)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन