चेतन चीता को दिया जाए राष्ट्रपति पुरस्कार - भीम सिंह सीहरा
भोपाल। देश के लिए अपनी जान को दांव पर लगाने वाले वीर जांबाज चेतन चीता को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह मांग आज *शक्ति संगठन* के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा ने की। उन्होंने कहा कि शक्ति संगठन की पूरी टीम सरकार से मांग करेगी कि ऐसे बहादुर और जांबाज सीआरपीएफ कमाडेंट को राष्ट्रपति पुरस्कार से कम नहीं मिलना चाहिए यही उसका असली सम्मान है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और उसमें चेतन चीता को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग की जाएगी।
दीनू मीणा, प्रदेश प्रवक्ता
मीणा समाज शक्ति संगठन, मप्र
What App - 8770444639
ID - jaimeenesh@gmail.com
टिप्पणियाँ