*शक्ति संगठन की दूसरी प्रांतीय बैठक 28 मई को भोपाल में*

- बैठक में राज्य मंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं का सम्मान
*भोपाल।* मीणा समाज शक्ति संगठन (Msss india) की दूसरी प्रांतीय बैठक 28 मई 2017 को भोपाल में रखी गई है। इस *बैठक में बीते 3 महीने के भीतर बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान प्रदेश सरकार के एक राज्य मंत्री के हाथों से कराया जाएगा।* यह जानकारी प्रदेश संगठन महामंत्री *भाई राम घुनावत* ने दी। उन्होंने बताया कि इस *बैठक में हम एक रैंकिंग जारी करेंगे कि 3 महीने के भीतर कौन सा जिला अव्वल रहा और कौन सा जिला पायदान में नीचे खिसक गया।* अव्वल आने वाले जिले के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा और कमजोर जिलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा *प्रांतीय बैठक में मिशन 2018 की समीक्षा भी होगी।* वही जिला, संभाग एवं प्रांतीय स्तर के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर योजना बनाई जाएगी। यह बैठक राउंड टेबल पर की जाएगी। साथ में *प्रदेश अध्यक्ष श्री भीम सिंह सीहरा* द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिशन 2018 की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी जाएगी। श्री घुनावत ने बताया कि *बैठक में प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों के साथ जिले के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी एवं जिले के कोई भी 2 कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।*
--
*दिनेश कुमार टाटू "दीनू मीना"*
प्रदेश प्रवक्ता, *(Meena_ Samaj_Shakti_Sangathan)* msssIndia.com
Whats app - *8770444639*
Email - *jaimeenesh@gmail.com*
Website - *msssindia.blogspot.in*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन