प्रदेश अध्यक्ष सीहरा ने बदले जिलाें के प्रभारी

- प्रभारियों को सबसे पहले कराने होंगे जिलों में प्रशिक्षण वर्ग, प्रदेश संगठन महामंत्री राम घुनावत रहेंगे संपर्क में
भोपाल। मीणा समाज शक्ति संगठन के कार्य में और अधिक कसावट लाने के लिए एक बार फिर जिलों के प्रभारी बदले गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा ने प्रदेश संगठन महामंत्री राम घुनावत से चर्चा के बाद नए सिरे से जिलों में प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार राष्ट्रीय स्तर के प्रभारी भी तय किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रदेश एवं प्रदेश पदाधिकारियों को दो से तीन जिले का प्रभार देखना होगा। कोर कमेटी सदस्यों में से श्री दीनू मीना टाटू को काम की अधिकता के चलते जिले के प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास केवल प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व ही रहेगा। वहीं तोरण सिंह जारवार को भी विदिशा जिले के प्रभार से मुक्त कर नवगठित जिले बैरसिया का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा इनके पास मीडिया प्रभारी का दायित्व है और इसी को अधिक मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।
इस बार एक बड़ा निर्णय लिया गया है कि भोपाल संभाग के संगठन मंत्री के पदपर श्री दिनेश कुमार टाटू राजगढ़ वालों की नियुक्ति की गई हैं। इनको समस्त भोपाल संभाग का दायित्व सौंपा जा रहा है। इनके कार्यक्षेत्र में भोपाल संभाग के भोपाल, सीहोर, बुधनी, विदिशा, बैरसिया, रायसेन और राजगढ़ जिले आएंगे। इनका मुख्यालय राजगढ़ जिला रहेगा। वहीं इन्हें प्रतिमाह अपने संभाग के एक जिले में दौरा करना होगा। दिनेश जी के साथ बुधनी नसरुल्लागंज के ग्राम धन्नास निवासी श्री राजकुमार पटेल (ऊंटड़िया) को संगठन ने कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस नाते इन्हें उक्त कमेटी के चेयरमैन श्री अशोक मारण के साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकत्रित व संगठित करना होगा। इस नाते इन्हें प्रदेश के प्रत्येक जिले में दौरे करने होंगे और इनका मुख्यालय भोपाल रहेगा।
वहीं कुछ नए साथियों को इस बार प्रदेश महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। बहुत जल्दी इन सभी प्रभारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष और प्रदेश सचिव एक दिवसीय बैठक कर चर्चा करेंगे। प्रदेश के भोपाल और होशंगाबाद जिले को प्रभारियों से मुक्त रखा जा रहा है। चूंकि भोपाल में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष और हाेशंगाबाद में स्वयं प्रदेश संगठन महामंत्री पूरे समय मॉनीटरिंग करते हैं तो इनकी जिम्मेदारी भी उक्त दोनों ही अधिकारी अपने पास रख रहे हैं। जिला प्रभारियों के साथ कुछ विधानसभा के प्रभारियों के नाम भी घोषित किए जाने हैं, लेकिन मिशन- 2018 के तहत सभी विधानसभा प्रभारियों के नाम एक साथ अगली किस्त में घोषित किए जाएंगे।
काेर कमेटी के सदस्यों के पास रहेंगे यह प्रभार...
राष्ट्रीय स्तर के प्रभार

- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि बारवाल के पास महाराष्ट्र का प्रभार होगा।
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोती सिंह जी रावत के पास उत्तरप्रदेश का प्रभार होगा।
- युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि सिंह खोलवाल के पास दिल्ली का प्रभार रहेगा।
- राष्ट्रीय महामंत्री श्री डॉ. जीवन सिंह उसारा के पास राजस्थान का प्रभार रहेगा।
- साहित्य, कला एवं संस्कृति समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र सिंह घुमारिया के पास गुजरात का प्रभार रहेगा।
- प्रदेश स्तरीय प्रभार
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कार्पोरेट एंड बैंकिंग कमेटी के चेयरमैन श्री रामगोपाल गोहरी के पास रायसेन, विदिशा, बुधनी जिला
- विधि एवं अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह छानवाल के पास देवास, हरदा, खंडवा का प्रभार रहेगा।
- उद्योग एवं व्यापार समिति के चेयरमैन जीतेंद्र डोभवाल के पास नीमच, मंदसौर, रतलाम का प्रभार
- भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समिति के चेयरमैन राजू कोटवाड्या के पास राजगढ़, शाजापुर और सीहोर का प्रभार रहेगा।
-  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपेश मीना के पास गुना, शिवपुरी, मुरैना का प्रभार रहेगा।
नोट - इन सभी को इन जिलों के प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला संगठन मंत्री के संपर्क में रहना है। वहीं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारयों को उन प्रदेशों में टीम तैयार करना है।

जिन प्रदेश पदाधिकारियों के पास रहेगा एक जिले का प्रभार
 - छात्रावास संचालन समिति चेयरमैन श्री हरि कुमार और महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा जारेड़ा को जबलपुर का
- अधिकारी-कर्मचारी समिति के चेयरमैन श्री रामसेवक नादन्या को गुना जिले का
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास समिति के चेयरमैन श्री रामभरत मीणा को श्योपुर जिले का
- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कोर सलाहकार हरिओम मीणा को खरगोन जिले का
- वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमृतराम मीणा को अशोक नगर का- वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर मीणा (जगेपुर) को मंदसौर जिले का संयुक्त प्रभारी


- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह खंडासी को नीचम एवं रतलाम जिले का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह लवली को शिवपुरी जिले का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह रावत को श्याेपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेमनारायण जोनवाल को खंडवा जिले का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह जोनवाल को इंदौर ग्रामीण का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मीणा (SI) को हरदा जिले का
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कल्याण मीणा (डबल चौकी) को मंदसौर जिले का संयुक्त प्रभारी
- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतेंद्र मीणा (बासौदा) को सागर जिले का
- प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र सिंह बागड़ी को धार जिले का

- प्रदेश महामंत्री श्री श्याम सिंह जोनवाल (देवास) को इंदौर शहर का

- प्रदेश महामंत्री श्री तोरण सिंह जारवार को नवगठित बैरसिया जिले का
- प्रदेश महामंत्री श्री मलखान सिंह मीणा को विदिशा जिले का

- प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश करेलवाल को रायसेन जिले का
- प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश रावत को मुरैना जिले का
- प्रदेश महामंत्री श्री देवेंद्र मीना दीतलवाड़ा को राजगढ़ जिले का

- प्रदेश महामंत्री श्री दीपक चंवरसिया को नवगठित जिले सीहोर का
- प्रदेश महामंत्री श्री सौरव रावत को ग्वालियर जिले का



- प्रदेश मंत्री श्री सुनील कुमार सीहरा (कुरावर) को शाजापुर जिले का

- प्रदेश मंत्री श्री सुनील जोनवाल (अखेपुर) को उज्जैन जिले का - प्रदेश मंत्री श्री सचिन उसारा (गुन्नास) को नवगठित बुधनी जिले का
- प्रदेश मंत्री श्री गोविंद जोनवाल को आगर जिले के साथ शाजापुर जिले के शुजालपुर नगर का

आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा
जारी - Msss It State And National Team 
आप अपनी किसी भी जिज्ञासा के लिए मोबाइल नंबर 8770444639 पर संपर्क कर सकते हैं। आपके प्रत्येक सवाल का जवाब दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन