सबसे पहले प्रशिक्षण आयोजित करें और उसके बाद दूसरे कार्यक्रम - प्रदेश संगठन महामंत्री
- प्रशिक्षण वर्ग के पहले लगवाए समाचार पत्रों में नियुक्ति की खबरें
भोपाल। प्रदेश में समाज को सत्ता और संगठन के सामने मजबूती से स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसलिए सबसे पहले मीणा समाज शक्ति संगठन अपने सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग करवाएगा और इसके बाद बाकी कार्यक्रम करेगा। यह जानकारी आज प्रदेश संगठन महामंत्री श्री राम घुनावत ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भीम सिंह सीहरा से चर्चा उपरांत निर्णय लिया कि हमारे लिए सबसे जरूरी है कि हमारा कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो ताकि वह किसी भी बड़े आंदोलन के समय अकेला ही भीड़ जुटा सके। श्री घुनावत ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष अपने जिलों से हुई नई नियुक्तियों का प्रकाशन समाचार पत्रों में करवाए। ताकि लोगों को जानकारी मिल सके कि उनके जिले में कौन व्यक्ति किस पद पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के पहले अपनी जिला कार्यकारिणी तैयार करके इसका प्रकाशन भी समाचार पत्रों में करवाएं। वहीं जब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाए तो वहां सभी पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण करवाएं। श्री घुनावत ने बताया शपथ ग्रहण का प्रारूप उनकी तरफ से दिया जाएगा और उसके लिए सभी जिलों में इसकी सूचना पहले से देने होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेशाध्यक्ष भीम सिंह सीहरा के दौरे कार्यक्रम भी तय करना है। इसलिए सभी जिलाध्यक्ष जल्द से जल्द अपने प्रशिक्षण वर्ग की तारीख तय कर लें, ताकि प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम तय किए जा सकें।
सूचना
दीनू मीना (टाटू)
प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष
मीणा समाज शक्ति संगठन
मोबाइल नंबर - 8770444639
Email Id - jaimeenesh@gmail.com
Website - msssindia.blogspot.in

टिप्पणियाँ