मीणा समाज शक्ति संगठन ने किया बड़ा बदलाव
*मुरैना जिले को मजबूत करने के लिए प्रदेश महामंत्री काे वापिस बनाया जिलाध्यक्ष*
- अब फिर से सौरव रावत होंगे मुरैना के मुखिया
*Msss News.* मीणा समाज शक्ति संगठन निरंतर समाज हित में बड़े फैसले लेता है और कड़ा निर्णय लेने में देरी नहीं करता। ऐसा ही एक बड़ा निर्णय प्रदेशाध्यक्ष भीम सिंह सीहरा और प्रदेश संगठन महामंत्री ने एक बार फिर लिया है। दोनों मुख्य पदाधिकारियों ने मुरैना जिले में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश महामंत्री सौरव रावत को मुरैना जिले का अध्यक्ष बना दिया है। सौरव वर्तमान में प्रदेश महामंत्री थे और इनके पास ग्वालियर का प्रभार था। इसके पहले वे ही मुरैना जिले के अध्यक्ष थे। उनसे पहले राजवीर रावत ने अध्यक्ष का काम बखूबी संभाला। सौरव के कार्यकाल में काफी अच्छे काम हुए और इन्हें शिक्षक राजेंद्र रावत का काफी सहयोग मिला। इन्हें जिले के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद लाेकेंद्र रावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन उनकी निजी समस्याओं के कारण वे लम्बे समय तक इस पद पर नहीं काम कर पाए और उन्हें जिलाध्यक्ष पद से मुक्त करके उदय चंदनावत को मुरैना का अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन वे नगर पालिका में अपने काम की व्यस्तता के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मुरैना के निवासी और शक्ति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत से सलाह मशविरा करने के बाद सौरव रावत को पुन: मुरैना जिले की कमान सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए ऐसे वे कुछ और कड़े फैसले करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस मप्र के भीतर समाज को मजबूत करने के लिए कई बड़े एतिहासिक निर्णय शक्ति संगठन लेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने इशारों में बताया कि बहुत जल्द महिला ईकाई समेत मुख्य ईकाई में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री सीहरा ने बताया कि अब काम के आधार पर ही पदोन्नति की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन मंत्रियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। यानि अब परफॉरर्मेंस ही शक्ति संगठन में आगे बढ़ने की कसौटी होगा। 18 मार्च को उज्जैन में होने वाली प्रांतीय बैठक में कुछ अहम फैसले किए जाएंगे। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हरि सिंह खोलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री की इस कार्यशैली को संगठन के हित में बताया।
---
News By -
दिनेश कुमार टाटू (दीनू मीना)
प्रदेश प्रवक्ता
मीणा समाज शक्ति संगठन
मोबाइल नंबर - 9827268371
टिप्पणियाँ