संदेश

आंदोलन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यह जश्न का समय नहीं, काम करने का वक्त है - भीम सिंह

चित्र
साथियों,             आप खुश तो बहुत होंगे कि आपने ऐसा धमाका कर दिया कि पूरे प्रदेश में इसकी गूंज सुनाई दे रही है। होना भी चाहिए, क्योंकि लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन अध्यक्ष होने के नाते मैं बिल्कुल भी इससे खुश नहीं हूं। कार्यक्रम सफल रहा यह अच्छी बात। लेकिन पहले कार्यक्रम के बाद हमने बढ़-चढ़कर बातें करना शुरू कर दी यह बुरी बात है। कई साथियों ने अपने व्हाटस एप पर लिखा कि अब मप्र में हम ही हम नजर आने वाले हैं। कुछ ने तो गाली देकर अपना दम भरने की कोशिश की। बस दिक्कत यही है और यही मुझे खटक रहा है। आप शायद मेरी बात भूल गए। मैंने कहा था कि हम अपने समाज की ऐसी इमेज बनाएंगे कि लोग मिसालें देंगे और हमसे प्यार करेंगे। हम अपना अधिकार तो जताएंगे, लेकिन उसका तरीका सकारात्मक होगा। हम गलत भी कहेंगे तो हमारी भाषा मर्यादित होगी। हम बहुमत दिखाएंगे, लेकिन इस तरीके से लोग कहेंगे इनसे बेहतर कोई नहीं है। रही बात ताकत दिखाने की बात उसके लिए समय आना वाला है। हम मिशन 2018 शुरू कर चुके हैं और ताकत दिखाना है तो हर विधानसभा सम्मेलन में हमारी संख्या बढ़नी चाहिए। मिशन 2018 सिर्फ विध...