भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री रणवीर सिंह जी रावत को "शक्ति संगठन" की तरफ से कोटिश बधाई।
चंबल में मीणा समाज की शान श्री रणवीर सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर एक बार फिर समाज को सम्मान दिया है। भाजपा की इस घोषणा और श्री रावत की इस उपलब्धि पर मीणा समाज शक्ति संगठन ढेरों बधाई देता है। समाज को मिली इसी उपलब्धि से एक बात तो साफ हो गई कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एक के बाद एक लगातार सफलताएं समाज को मिल रही है। हालांकि श्री रावत पूर्व में विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस समय उनको महत्वपूर्ण मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपने से साफ पता चलता है कि पार्टी को उन पर और समाज पर कितना भरोसा है। साथियों आज हम आपको मीणा समाज का गौरव बढ़ाने वाले श्री रावत के जीवन से परिचित करवाएंगे और शक्ति संगठन के संरक्षक श्री नाथुराम जी से आर्शीवाद लेते इसके बाद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बारे में विश्लेषण करेंगे। मित्राें श्री रणवीर सिंह रावत का जन्म शिवपुरी जिले की तहसील नरवर के ग्राम सड़ में हुआ है। आपकी जन्म तारीख 12 दिसंबर 1969 है। आपके पिता का नाम श्री जसवंत सिंह रावत है। आपकी धर्मपत्नी श्री उर्मिला सिंह हैं और आपके एक पुत्र व दो पुत्रियां ...