पिछले आठ बार से भी रोचक होगा इस बार का प्रशिक्षण वर्ग। फायर कैम्प बनेगा आकर्षण का केंद्र।
प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कई सारे सवाल आप लोगों के दिमाग में होंगे। जिनमें से कुछ सवालों के जवाब आपको देना चाहते हूं। सबसे पहले तो आप ये जान लें कि इस प्रशिक्षण वर्ग की कमान गुणों से संगठनात्मक क्षमता के धनी श्री राम घुनावत के हाथों में है। पूर्व में उनके बारे में बहुत सारी बातें बता चुके हैं, लेकिन एक बार फिर बताना चाहेंगे कि श्री घुनावत इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्होंने बहुत शानदार योजना इस बार बनाई है। श्री घुनावत ने आइटी टीम को बताया है कि इस बार का वर्ग अनुशासन के मामले में भी याद करने लायक होगा। उन्होंने नसरुल्लागंज टीम के साथ मिलकर इस वर्ग को रोचक करने की पूरी तैयारी की है। लेकिन इसका पूरा आनंद वे लोग ले पाएंगे जो 23 दिसंबर की शाम से रात तक प्रशिक्षण स्थल तक पहुंच जाएंगे। इस वर्ग को आप प्रशिक्षण कार्यक्रम मानकर नहीं आए, बल्कि एक पिकनिक तरह आएं। बस आपको यहां की बातें फॉलो करनी है और कब आप प्रशिक्षित हो जाएंगे इसका आपको पता भी नहीं चलेगा। यकीन नहीं हो तो नसरुल्लागंज की उस टीम को देख लीजिए जो दिन रात प्रशिक्षण वर्ग अौर विधानसभा सम्मेलन की तैयारी कर रही है। इनमे...