संदेश

hoshangabad लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28 जून 2011 को मीणा समाज का युवा सम्मेलन एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले माह की 28  तारीख को मीणा समाज के युवाओं द्वारा समाज के बच्चों के लिए विद्यार्थी सम्मान समारोह औैर युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कक्षा ८वीं, १०वीं, १२वीं के ८० प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले बच्चों को ही शामिल किया जाएगा। इनमें से चुनिंदा तीन को विशेष पुरस्कार से बाकी को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बाकी 15 से 40 वर्ष तक के युवक, युवतियों और महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए कृपया मोबाइल नंबर +919424446744 पर संपर्क कर सकते हैं।

गुना के चाचौड़ा बीनागंज में जोर-शोर से मनी मीनेष जयंती

चित्र
भरी दोपहर में बीनागंज के एबी रोड से हजारों लोग गुजर रहे थे। ये लोग मीणा समाज गुना के रहने वाले हैं। ६ अप्रैल २०११ को यहां संत रामानंद आश्रम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रैली में पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवनारायण मीणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मीणा के नेतृत्व में हजारों लोग रैली में शामिल हुए।  जो कि टोढ़ी रोड स्थित भगवान मीनेष के मंदिर में जाकर रुकी। खास बात यह रही है कि जब रैली मंदिर में पहुंची और सभा चल रही थी उसी समय यह तय हो गया कि गुना में समाज की बच्चियों के लिए एक छात्रावास बनाया जाएगा। बातों ही बातों में पंडाल में बैठे लोगों ने ८ लाख रुपए नकद एकत्रित कर लिए और एक करोड़ रुपए देने की घोषणा हो गई।

Meenesh jayanti By nasrullaganj

चित्र
विगत वर्ष कई स्थानों पर मप्र में मीणा समाज ने मीनेष जयंती मनाई। इनमें नसरुल्लागंज मैं आयोजित होने वाला समारोह भी शामिल था, लेकिन हम •किन्ही कारणों से उस कार्यक्रम •की फोटो साइट पर नहीं डाल सके। वे फोटो अब आपके लिए लेकर आ रहे हैं। चार फोल्डर में कुल 82 फोटो से नसरुल्लागंज में बसने वाले मीणा समाज की विराटता आपके सामने आ जाएगी।