भाजपा की चली, ना कांग्रेस की और जीत गए डॉ मीणा

दौसा। एक बार फ़िर मीणा समाज के आदर्श डॉ किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान में जीत का परचम फहराया दिया। उन्होंने एक लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की दोनों पार्टी की साजिश नाकाम कर दी। दोनों ही पार्टी ने डॉ किरोडी के मुकाबले मीणा प्रत्यासी को मैदान में उतरा था, लेकिन उनके मनसूबे कामयाब नही हो सके।
दौसा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में बांदीकुई के सर्वाधिक 27 व थानागाजी की सबसे कम 20 राउंड में मतगणना हुई। सिकराय की 23, लालसोट की 24, बस्सी में 25 तथा चाकसू, महुवा व दौसा विधानसभा की 26 चक्रों में मतगणना का काम पूरा हुआ। दौसा विधानसभा के 26 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर मीणा अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें पांचवें राउण्ड में चाकसू से सर्वाधिक 1274 मत मिले। ग्यारह चक्र तो ऎसे हुए जिनमें सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर भाजपा को एक हजार से भी कम वोट मिले। ग्याहरवें राउंड में भाजपा को सर्वाधिक कुल 2016 मत मिले तथा सबसे कम 27 वें चक्र में मात्र आठ वोट मिले। चाकसू विधानसभा क्षेत्र के 1,3,4,5 व 8 वे राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी ने सबको पछाडा। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी चक्रों में उन्हें मुहँ की खानी पडी।
कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण मीणा को तेरहवें राउंड में सबसे कम महुवा क्षेत्र से 5181 मतों में से मात्र 2 वोट मिले। कांग्रेस को 12 वें चक्र में 40 हजार 504 में से 3404 मत मिले। यह आंकडा कांग्रेस प्रत्याशी का कुल राउंडवार गणना में सर्वाधिक रहा तथा सबसे कम 27 वें राउंड में 52 मत मिले। सिर्फ चाकसू क्षेत्र के कुल 11 चक्रों को छोडकर सभी क्षेत्रों के सभी चक्रों में कांग्रेस पिछडी है।दूसरे पायदान पर रहने वाले कमर रब्बानी को 12 वें चक्र में सिकराय विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 6806 मत मिले। वहीं दौसा क्षेत्र के 26 वें राउंड में चेची को 2334 में से मात्र 6 वोट मिले। सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 86 चक्रों में चेची को 1000 से भी कम मत मिले। चेची ने जिन विधानसभा क्षेत्रों के चक्रों में विजयी प्रत्याशी को पछाडा। उन सभी चक्रों में बढत की संख्या कम रही। शेष प्रत्याशियों में से निर्दलीय रामेश्वर निर्वाण थानागाजी क्षेत्र के 3 चक्रों में व क्रांतिकारी जयहिन्द सेना के उम्मीदवार गजेन्द्रपाल सिंह बंजारा सिर्फ दौसा के 1 चक्र में तीन अंकों का आंकडा छू सके। कुल 197 में से 120 चक्रों में जीते किरोडी सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर हुए कुल 197 में से 120 राउंड में डा। मीणा विजयी रहे। बस्सी में 14, चाकसू में 9, थानागाजी में 16, बांदीकुई में 11, महुवा में 23, सिकराय 15, दौसा में 12 व लालसोट में 20 चक्रों में किरोडी ने बढत बनाई। खास बात यह है कि किरोडी ने अघिकतर चक्रों में दूसरे पायदान पर रहे प्रत्याशी को अघिकतर चक्रों में मतों की संख्या के हिसाब से आसपास भी नहीं फटकने दिया। डा। किरोडी को सिकराय के 15 वें चक्र में 7212 में से सर्वाघिक 7128 मत मिले। वहीं चाकसू में 10 वें राउंड में डा। मीणा को न्यूनतम 143 मत मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन