शक्ति संगठन के युवाओं ने भी उठा ली है कलम, पढ़िए सीहोर के युवा राजकुमार पटेल के विचार

मीणा समाज शक्ति संगठन की मेहतन रंग लाने लगी है। लगातार आठ साल से इनको जो प्रशिक्षण दिया, उसकी वजह से अब ये खुलकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। खास बात यह है कि शक्ति संगठन यानि Msss के तमाम युवा कॉपी-पेस्ट की बजाय ओरिजीनल विचार लिखने पर जोर देते हैं। ऐसे ही एक साथी राजकुमार पटेल ने अपने विचारों को व्हाट्स एप पर व्यक्त किया। हमने आईटी टीम का हिस्सा होने के नाते इस बारे तें प्रदेशाध्यक्ष श्री भीम सिंह जी को अवगत करवाया। उन्होंने तत्काल राजकुमार जी के लेख को वेबसाइट पर पब्लिश करने का आदेश दिया। कुछ संशोधन और व्याकरण के सुधार के साथ आप तक यह लेख हुबहू पहुंचाया जा रहा है। पढ़िए और फिर आप भी लिखिए। हो सकता है कि अगला लेख आपका ही हो।

एक फिर अवसर मिला है, आपसे कुछ मन की बात साझा करने का। अब युवाओ की मेहनत रंग लाई, बड़ो का मार्गदर्शन काम आया।  जी हां साथियो आज हम हमारे आस-पास का माहौल देखते हे तो वास्तव में यह प्रतीत होता है की नई पीढ़ी में समाज के लिए कुछ अच्छा ओर बड़ा करने का जूनून मौजूद है और यह लगातार बढ़ रहा है। हम देख रहे हैं कि स्कूल हो यक कॉलेज, जहां भी जाते हैं, समाज के होनहार बच्चो का एकत्रीकरण साफ नजर आता है। उनसे बात करने के बाद हमें ज्ञात होता है कम उम्र में  उन युवाओ के अंदर इतनी मेहनत करने का जज्बा होता है की वो भविष्य में अपनी काबिलियत ओर मेहनत के आधार पर अपने माता-पिता एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे।।
हम हैरान होते है की बच्चों के अंदर यह तालीम कहा से आती हे??
लेकिन साथियो हम यह भी अच्छे से जानते हे की इन्हें प्रेरणा मिल रही है, उन तमाम सामाजिक कार्यक्रमों से जो निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। मतलब दोस्तों एक शिक्षा के क्षेत्र से अभिप्राय नही  है। हम हर क्षेत्र में युवाओ के साथ आगे बड़ रहे हैं और एक अब शक्ति संगठन के रूप में ऐसा प्लेटफार्म तैयार हो चूका है, जहा समाज की गुणवत्ता तैयार की जा रही है और वर्तमान और भविष्य नेतृत्व कर सकें। मतलव साफ है कि हम तैयार रहे अपने हर कदम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए, हर पल को मूल्यवान बनाने के लिए।
दोस्तों अब तक इतिहास पड़ा था लेकिन वक़्त आ गया हे इतिहास लिखने का....।
साथ अगर आपका होगा, तो परिबर्तन को खुद आना..।
जज्बा अगर संग होगा तो हम नही वरन् मंजिल को दर दर भटकना होगा हमें पाने के लिए।।।
वक़्त का आ गया दोस्तों सामने मिशन 2018 है। नेतृत्व मजबूत कंधो पर है। प्रशिक्षण मिल रहा है योग्य व्यक्ति से..। साथ है आप युवा शक्तिओ का तो राह में अगर अड़चने भी आई तो निश्चित उसे हंस कर पार कर जायेंगे।
 
बन्दे हैं हम रब के, हम पर किसका जोर
उम्मीदों के सूरज निकले चारो ओर।
इरादे है फोलादी, हिम्मती हर कदम,
अपने हाथो किस्मत लिखने आज चले हे हम।।

 
जय हिन्द, जय मीनेष
--
आपका स्नेही,आपका अनुज
राजकुमार-पटेल
धन्नाश
Msss -seehore

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन