समाज और शक्ति संगठन के लिए उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2016



वर्ष 2016 समाज के लिए रहा उपलब्धियों भरा।

साथियों,
एक साल में हम कुछ खोते हैं और कुछ पाते हैं। लेकिन प्रदेश में रहने वाली हमारी समाज ने इस पार पाया ज्यादा है। सबसे बड़ी सफलता मिली जब मप्र सरकार में माननीय श्री सूर्यप्रकाश मीणा को राज्यमंत्री बनाकर उद्यानिकी जैसे विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया। तो वहीं वन विभाग का भी जिम्मा सौंपा। इसके अलावा दूसरी बड़ी सफलता तब मिली जब श्री रणवीर सिंह रावत को भाजपा ने अपने महत्वपूर्ण मोर्चे में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इतना ही नहीं प्रदेश को तीन अफसर इस बार सीधे पिछड़ा वर्ग से मिले। ऐसी कई कामयाबी का स्वाद हमने इस साल चखा। एक छोटा सा ब्यौरा आपके लिए लेकर आई है मीणा समाज शक्ति संगठन की आईटी टीम। पढ़िए और गर्व महसूस करिए।

कौन क्या बनाया गया - 

 1. सूर्यप्रकाश मीणा जी राज्यमंत्री बने।
 2. रणवीर सिंह रावत जी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनें।
 3. सुरभि मीणा जी होशंगाबाद डीएसपी बनी।
 4. रामसेवक मीणा जी सीओ बने।
 5. संदीप मीणा जी वाणिज्यिक अधिकारी बने।

 अन्य क्षेत्र में-
 1. भोपाल में 16 छात्रों के लिए शुरू किया छात्रावास।
 2. मीणा समाज शक्ति संगठन द्वारा पहली बार निर्णय लिया कि हर विधानसभा में अभ्यास वर्ग आयाेजित किए जाएंगे।
 3. मीणा समाज शक्ति संगठन द्वारा प्रत्येक माह जिला स्तर पर दाल बाटी कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 4. कृषि क्षेत्र में जागरूकता। लगभग 500 किसानों को उन्नत कृषि की विधि बताई।
5. मीणा समाज शक्ति संगठन के blogg को पचपन हजार (55000) से अधिक लोगो ने पढ़ा।
6. देश का एक मात्र समाज संगठन जो कि साेशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहा।
7. महिलाओं की समाज के कार्यक्रम में भागीदारी एवं सक्रियता 10% तक बढ़ी।
8. मीणा समाज शक्ति संगठन के माध्यम से युवाओं में समाज के प्रति जोश एवं सक्रियता बढ़ी।
9. युवाओं में पहले समाज के प्रति पहले सक्रियता काफी कम थी, जो कि 2016 में काफी हद तक बढ़ी।
10. समाज के कार्यक्रम में काफी फर्क मिला। समाज के कार्यक्रम पहले होते थे, लेिकन अब तन्मयता से होता है।
11. कार्यक्रम में युवाओं ने अधिक संख्या में भाग लिया।
12. मिशन 2018 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक रहा।
13. 2016 में समाज के कार्यक्रम की खबर एवं समाज की उपस्थिति की खबर मीडिया में आने लगी। अखबारों में हर कार्यक्रम की खबर छपने लगी।
14. हर जिले में युवाअों की एक फौज बनीं। जिले स्तर पर युवाओं की सक्रियता बढ़ने लगी।
15. होशंगाबाद जिले में समाज के भवन के लिए मिली एवं उसपर बाउण्ड्रीवॉल बनाई गई। भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रोसेस में हैं।
16. ब्लॉक स्तर पर समाज की टीम बनीं।
17. जिले स्तर पर संगठन की टीम बनी एवं उस टीम की ड्रेस कोड भी बनीं।
18. भोपाल नगर पालिक निगम मे चार पार्षद बनें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन