स्थापना दिवस पर शक्ति संगठन की तरफ से जारी प्रतिवेदन
भाईयों और बहनों*
आप सभी का ह्दय से धन्यवाद जो आज आप “मीणा समाज शक्ति संगठन” के स्थापना दिवस में पधारें। साथियों *मीणा समाज शक्ति संगठन* के गठन को *आठ वर्ष* पूर्ण हो गए और आज यह *अपने नवमे वर्ष में प्रवेश* कर रहा है। आप सब जानते हैं कि जब बच्चा सातवे और आठवे माह में होता है तो उस समय मां द्वारा सबसे अधिक देखभाल की जाती है। शक्ति संगठन भी इस मुश्किल घड़ी से निकल चुका है और अब नवमे वर्ष में प्रवेश कर गया। हालांकि संगठन ने अपनी स्थापना के साथ ही समझदारी भरे फैसले लेकर सभी को चौंका दिया था। आठ साल पहले तक लोग यह मानने को ही तैयार नहीं थे कि समाज का युवा प्रदेश स्तरीय नेतृत्व कर सकता है। *9 नवंबर 2009* को *मीणा समाज शक्ति संगठन* की स्थापना हुई। यह नाम हमारे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई हरि सिंह जी खोलवाल ने दिया था। स्थापना के साथ ही युवाओं ने *डॉक्टर जीवन सिंह उसारिया* को पहला *प्रदेश अध्यक्ष* बनाकर चौंकाया, क्योंकि अब तक अन्य संगठनों में राजनीतिक बैकग्राउंड वाले लोग ही अध्यक्ष बनते रहे थे। शक्ति संगठन ने *मेडिकल स्टूडेंट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया* और यह फैसला *28 जून 2011* को सही भी साबित हुआ। जब डॉक्टर साहब के नेतृत्व में विशाल प्रांतीय सम्मेलन रवींद्र भवन में आयोजित किया गया और मुख्य अथिति के रूप में पधारें प्रदेश के *मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान।* उसी साल डॉक्टर साहब और हरि सिंह जी की जोड़ी ने पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया। *इन दोनों ने मीणा, मारण, रावत* लिखवाने की शुरूआत भी कराई। *देश का पहला राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन* भी डॉ. साहब के नेतृत्व में हुआ और नवंबर 2011 में अपने सफलतम दो साल का कार्यकाल पूरा करके *कमान हरि सिंह जी के कुशल हाथों में सौंप* दी। हरि सिंह जी ने डाक्टर जीवन सिंह के काम को और तेजी से बढ़ाया। उन्होंने सबसे पहले समाज को मिली छात्रावास जमीन को बचाया और छात्रावास बनाने का काम शुरू करवाया। उन्होंने वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के लिए जिस तरह से भागदौड़ की वह अदभुत थी। *इसी साल तीन विधायक से प्रदेश में समाज के चार विधायक चुनकर विधानसभा गए।* पहली बार हुजूर और खातेगांव सीट पर जोरदार दावेदार हुई और स्वयं विदेश मंत्री व विदिशा सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज ने डॉ. रवि वर्मा की पैरवी करते हुए उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद शिवराज सिंह चौहान शक्ति संगठन के कार्यक्रम में पधारें और उन्होंने जिस तरह से मीणा समाज के लिए भाव दिखाए, उससे साफ समझ में आ गया था कि इस बार मंत्रीमंडल में कोई न कोई मीणा जरूर होगा। बाद में *हमारे सूर्यप्रकाश मीणा जी राज्यमंत्री बनाए गए*। शक्ति संगठन ने इसी साल समाज के अफसरों के ऊपर चल रही कार्रवाई को रुकवाने के लिए भरसक प्रयास किए और *दिसंबर 2013 में आदेश* निकलवाया। जिसके बाद सभी अफसरों पर कार्रवाई होना बंद हुई। *वर्ष 2014 में भोपाल में समाज का पहला छात्रावास शुरू हुआ* और कटारा हिल्स में यह आज भी संचालित हो रहा है। हरि सिंह जी का कार्यकाल मार्च 2015 तक रहा और *इनके बाद मैनेजमेंट गुरू रामगोपाल गोहरी* के हाथों में कमान गई। पहली बार प्रयोग करते हुए इन्हें युवा अध्यक्ष बनाया गया और वरिष्ठ अध्यक्ष के रूप में अलग अध्यक्ष चुना गया। लेकिन *अक्टूबर 2015 में एक षडयंत्र रचा गया और शक्ति संगठन को विलय करने का प्रयास किया।* प्रयास में सफल भी हो गए थे, लेकिन बाद में आप सभी कार्यकर्ताओं के हाैंसले और ताकत की वजह से न केवल संगठन इस मुसीबत से निकलकर बाहर आया, बल्कि कई कदम आगे भी बढ़ गया। अध्यक्ष रामगोपाल गोहरी ने बड़ी शांति और धैर्य के साथ संगठन को चलाया। उन्होंने *संगठन को अंदर से मजबूत रखा* और *कठिन परिस्थितियों में भी वापिस खड़ा कर दिया।* रामगोपाल जी ने प्रदेश के कई जिलों में दौरे करके कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। वर्ष 2015 और 2016 बेहद मुश्किल भरे वक्त से निकालकर रामगोपाल गाेहरी ने 14 नवंबर 2016 को संगठन की कमान *भीम सिंह सीहरा* के हाथों में सौंपी। इसके बाद हुआ एक युग का आगाज। दरअसल भीम सिंह सीहरा शक्ति संगठन के संस्थापक सदस्य हैं। पांच साल तक इन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व निभाया और 2015 में सभी दायित्वों से स्वयं को मुक्त कर लिया। इनकी जिम्मेदारी संभाली नए प्रदेश संगठन महामंत्री राम घुनावत ने। राम घुनावत संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित रहने के साथ संगठनात्मक कला के धनी हैं। एक साल बाद जब प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह को बनाया तो उन्होंने राम घुनावत के साथ मिलकर प्रदेश में एक अलग ही माहौल बना दिया। *दिसंबर 2016 में प्रदेश भीम सिंह और राम घुनावत ने मिलकर मिशन-2018 का बिगुल फूंका।* दोनों ने मार्च-अप्रैल 2017 में मीनेष उदय अभियान चलाया और साथ में “हर-हर मीनेष, घर-घर मीनेष” अभियान की शुरूआत की। *मई 2017 से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को जिला स्तर पर लेकर गए* और प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। इसका असर यह हुआ कि हमारे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों ने कई पदों से नवाजा। साथियों अब हम नवमा स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं और सफलता का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। *प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा के कुशल नेतृत्व में हम सबको मिलकर काम करना है।* आने वाले साल में विधानसभा चुनाव है। हमने 18 विधानसभा का चयन कर लिया है। नाम आने वाले समय में बताया जाएगा। लेकिन आप तैयार रहिए। प्रदेश में मीणा विधायकों की संख्या बढ़ने वाली है। *प्रदेश अध्यक्ष ने नवमे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से मिशन-2018 के साथ मिशन-2019 के लिए भी जुटने को कहा है।* उनका कहना है कि प्रदेश में विदिशा, मुरैना, राजगढ़ और मंदसौर संसदीय क्षेत्र मीणा समाज के लिए एकदम अनुकूल है। यानि हमें प्रदेश से पहला मीणा सांसद 2019 में चाहिए ही चाहिए। इसके लिए आपको रात-दिन काम करना होगा। आने वाले 365 दिन यानि विधानसभा चुनाव तक के लिए अपनी योजना बना लो। *प्रदेश अध्यक्ष अब हर विधानसभा का दौरा करेंगे।* वे आपके यहां भी आएंगे। आप में से ही किसी को चुनेंगे और सत्ता के शीर्ष पर बैठाएंगे। तो साथियों लगे रहिए, जुटे रहिए। बिना थके, बिना डिगे। हमें अब किसी से कोई शिकायत नहीं है और न ही हमारा किसी से मुकाबला है। हमारा मुकाबला हमसे ही है। *मीणा समाज शक्ति संगठन* न केवल प्रदेश का बल्कि *राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ रवि वर्मा* के नेतृत्व में देश का भी सबसे बड़ा संगठन बनेगा। आने वाले फरवरी माह में हम राष्ट्रीय स्तर का आयोजन राजधानी भोपाल में करेंगे।
*जय हिंद, जय भारत, जय मीनेष*
टिप्पणियाँ