प्रमुख उपलब्धियां

दो लाख मछलियों का विसर्जन करके *गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड* में नाम दर्ज कराया।
- शिवपुरी में प्रदेश ही नहीं, देश की *सबसे बड़ी बाइक रैली* निकाली गई।
- वर्ष 2009 में *सामाजिक प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत* की। देश का यह पहला उदाहरण है।
- वर्ष 2011 में देश का मीणा *पहला राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन* करवाया
- मछली विसर्जन, प्रेस से मिलिए, वन भ्रमण, राष्ट्रीय स्तर पर जाकर प्रशिक्षण करने जैसे अलग कार्यक्रम किए।
- भोपाल में सबसे लम्बी बाइक रैली निकाली।
- संगठन की होशंगाबाद महिला ईकाई ने स्वतंत्र रूप से काम करने की परंपरा शुरू की और एक साल में दर्जन भर कार्यक्रम किए। जिनमें राज्य महिला आयोग से लेकर भाजपा-कांग्रेस के महिला प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुई।
- पहली बार नगर निगम चुनाव में भोपाल से चार लोगों को पार्षद की टिकिट मिली। इसमें शक्ति संगठन ने प्रदेश भर से कार्यकर्ता बुलाए गए और चारों पार्षद जीतकर भी आए।
- समाज के स्तर पर पहली बार समितियों का निर्माण करके 18 चेयरमैन नियुक्त किए। यानी नेतृत्व का विकेंद्रीकरण किया।
- संगठनात्मक ढांचा बनाया। जैसे प्रदेश के साथ जिले और नगर स्तर पर संगठन मंत्रियों को नियुक्त किया।
- समाज की गतिविधियों को समाचार में प्रकाशित करवाया। दिल्ली तक मीणा समाज शक्ति संगठन के समाचार प्रकाशित हुए।
- सरकार से भी पहले मिशन-2018 का नारा दिया, जिसे बाद में अन्य संगठनों ने कॉपी किया।
- संगठन ने जिलों में यात्राएं निकाली। मंदसौर में आज भी परिवर्तन यात्रा जारी है।
- समाज के समाज सेवी दिवंगत आत्मओं के नाम से पुरस्कार देने की परंपरा शुरू की।
- दालबाटी, पोहा पार्टी और अन्य समाज के साथ कार्यक्रम आयोजित करने जैसे प्रयोग किए - भाजपा-कांग्रेस में 100 से अधिक कार्यकर्ता विभिन्न पदों पर विराजमान है।
- पहला छात्रावास शुरू किया और युवाओं को रोजगार दिलाया।
- देश का पहला सामाजिक पत्रकार सम्मेलन उज्जैन में आयोजित किया गया।
- पत्रकार बनाओ अभियान शुरू किया।
- प्रदेश का पहला प्रांतीय विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया।
- कम बजट में बड़े कार्यक्रम करने की परंपरा शुरू की।
*द्वारा - Msss It Team*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन