कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, 144 में एक भी टिकट नया नहीं, जो दिए वो परंपरागत सीट, जहां प्रत्याशी मजबूरी

 


कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, 144 में एक भी टिकट नया नहीं, जो दिए वो परंपरागत सीट, जहां प्रत्याशी मजबूरी




नमस्कार साथियों, कांग्रेस की पहली सूची आ गई और हम इसकी तत्काल समीक्षा करते हैं। इस सूची से हमें दो उम्मीद थी। पहली यह कि हमारे दोनों ही बड़े नेताओं का टिकट फाइनल होगा और दूसरा कि कम से कुछ दूसरी सीटों पर मीनाओं को टिकट दी जाएगी। पहली उम्मीद पूरी हुई, लेकिन दूसरी उम्मीद धुमिल हो गई।

अब करते हैं इस पहली सूची की समीक्षा। इसमें  विजयपुर सीट से श्रीमान रामनिवास जी रावत को और श्योपुर सीट से श्रीमान बाबू सिंह जंडेल को टिकट दी गई है। इनमें से श्री रामनिवास जी पांच बार विधायक रह चुके हैं और इनके अलावा पार्टी के पास दूसरा विकल्प नहीं है। दूसरा नाम श्री बाबू सिंह जंडेल ने भी अपना जनाधार खुद बनाया। पहले बीएसपी लड़े और दम दिखाया। इसके बाद कांग्रेस ने टिकट दी तो जीतकर दिखाया। 

अब बात करते हैं उन सीट की, जहां से हमें टिकट की उम्मीद थी। इनमें सबलगढ़, जौरा, चाचौड़ा, शमसाबाद, कालापीपल, उज्जैन उत्तर और मनासा शामिल हैं। सबलगढ़ से अनिरुद्ध रावत, कमल रावत का नाम था। चाचौड़ा से जगदीश मीना ने तैयारी की थी। शमसाबाद से हमीर सिंह जी ने तैयारी की थी। कालापीपल में कई नेता कतार में थे। उज्जैन उत्तर से श्री अनंतनारायण मीना जी थे तो मनासा से डॉ. बीएल रावत उम्मीद वार थे। उज्जैन उत्तर और मनासा से तो उम्मीद थी ही कि कांग्रेस यहां से मीना समाज काे टिकट जरूर देगी। लेकिन सूची आई तो उसमें नाम नहीं देखा और मायूसी हाथ लगी। 

अब केवल एक ही सीट ऐसी है, जहां से सबसे अधिक प्रबल उम्मीद है और वह नरसिंहगढ़। यहां से प्रेमकिशाेर मीना जी लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह इनको चाहते हैं और पिछली कई बार से दावेदारी है। लेकिन जानकारी यह मिली है कि यहां से भी जयवर्धन अपने चहेते गिरीश भंडारी को टिकट दिलाने के लिए अड़े हुए हैं। 

अब देखना यह हैे कि बाकी सूचियों में कितने मीनओं को प्रतिनिधित्व मिलता है। इसके बाद हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे कि किस पार्टी के साथ इस बार समाज को जाना है।  तब आप हमारे साथ जुड़े रहिए और हमारे सोशल मीडिया कैंपेन  को मजबूत बनाइए।

 

धन्यवाद

आपका

युवा प्रदेश अध्यक्ष

मप्र मीना समाज सेवा संगठन





 
 
 
 

 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीणा जनजाति मीन भगवान की वंशज है

मीणा समाज शक्ति संगठन दाे दिन तक करेगा मिशन-2018 पर मंथन